रुडकी, अप्रैल 14 -- लक्सर। बंद पड़े मकान में घुसकर चोरों ने नगदी व गहने चोरी कर लिए। शादी समारोह से वापस लौट के बाद परिवार वालों को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित परिवार ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। लक्सर कस्बे के लक्सर पूर्वी वार्ड निवासी इकराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 11 अप्रैल को अपनी रिश्तेदारी सुल्तानपुर एक शादी में भाग लेने के लिए गया था। जहां रात को चोरों ने उसके घर में घुसकर ताला तोड़कर अलमारी में रखे 47 हजार की नगदी व सोने, चांदी के गहने चोरी कर लिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...