संभल, अप्रैल 4 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला सहित चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के करियामई गांव निवासी राजपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते शुक्रवार को उनका पुत्र लक्ष्मण घर पर अकेला था। इसी दौरान गांव के ही रामविरेश, राजकुमार, संजू और सुगड़ा देवी पत्नी रामविरेश उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। जब लक्ष्मण ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि चारों उसे जबरन खींचकर अपने घर ले गए, जहां उसके साथ लाठी-डंडों और लात-घूंसों से जमकर मारपीट की गई। इस हमले में लक्ष्मण के कान में गंभीर चोट आई और शरीर पर भी कई चोटें आईं। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने मारपीट के बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दी...