गोरखपुर, अप्रैल 13 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक गर्भवती महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला (30) ने पुलिस को बताया कि 8 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे उसके पति दुकान का सामान लेने बाहर गए थे। घर में ही कुर्सी की दुकान संचालित होती है। इसी दौरान हुमायुपुर दक्षिणी निवासी अरमान अहमद कुर्सी खरीदने के बहाने घर पर आया।महिला के मुताबिक, आरोपी कुर्सी देखने के दौरान घर के अंदर तक पहुंच गया। उसे पता था कि वह घर में अकेली है। इसी का फायदा उठाते हुए उसने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और बैड टच करने लगा।महिला ने विरोध करते हुए उसे डांटा, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया...