मोतिहारी, मार्च 9 -- चिरैया, निसं। थाना क्षेत्र के टोलापुर गांव में जुआ खेलने व सूखा नशापान कर लहरिया कट बाइक चलाने से मना करने पर कतिपय बदमाशों ने हमला कर पति -पत्नी और पुत्र को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे की है। घटना के बाद डायल 112 के सहयोग से ग्रामीणों ने घायल शोहराब आलम(46) उसकी पत्नी सकीना खातून(40) और पुत्र गुलाब आलम(24) को इलाज के लिए चिरैया सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल भेज दिया गया। लेकिन सीएचसी के डॉक्टर गौतम कुमार द्वारा सादे कागज पर रेफर करने के कारण सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने भर्ती करने से इंकार कर दिया। जिसके कारण घायलों को रात भर भटकना पड़ा है। काफी मशक्कत के बाद सोमवार को भर्ती किया गया है। जिससे घायल के परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। जानकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.