उरई, मार्च 8 -- उरई। रामपुरा थाना के ग्राम हनुमंतपुरा निवासी विद्यासागर ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही राजकुमार समेत चार लोगों ने मिलकर उसको गाली गलौज की और उसके घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...