घर में घुसकर की मारपीट, तीन पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 19 -- बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। कंधई थाना क्षेत्र के कोनी गांव निवासी मोहम्मद शफीक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते सप्ताह गुरुवार रात 9 बजे दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने हमला कर मारपीट कर फरार हो गए। दूसरे दिन व्हाट्सएप के जरिए गाली देते हुए मारने की धमकी की रिकार्डिंग भेजी। घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने दोनों पक्ष को समझा कर लौट गई। गुरुवार को आरोपियों ने तीसरी बार धमकी देते हुए हमला कर दिया। तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित मोहम्मद शफीक की तहरीर पर कंधई पुलिस ने कोनी गांव के इशहाक, एजाज, रियाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष कंधई आदित्य सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.