फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 13 -- कमालगंज। नगला खेम रैंगाई गांव निवासी आसिफ ने मुश्ताक खां समेत चार लागों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। आरोप लगाया कि इन लोगों ने मक्का तोउ़ने के विवाद को लेकर घर में घुसकर गाली गलौज किया। मारपीट की। यही नहीं मेरी गर्दन पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। पुलिस अब इसमें जांच कर रही है। दरवाजे पर बंधी भैंस खोल ले गये चोरशमसाबाद।कुइयांसंत गांव निवासी नवाब शेर ने बताया कि रात में उनके दरवाजे से भैंस चोरी कर ली गयी। सुबह उन्हें इसका पता चला। उन्होंने आशंका जतायी कि चोर लोडर से भैंस को ले गये हैं। इस मामले में पुलिस को भी सूचना दी गयी है।जेवर लेकर महिला घर से फरारशमसाबाद।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की पत्नी घर से चली गयी। पति ने काफी खोजबीन की पर कहीं पता नहीं चला। वह बच्चों को घर पर ही छोड़ गयी है। परेशान...