गंगापार, जून 29 -- परिवार की गैरमौजूदगी में विपक्षी घर में घुसकर सामान तोड दिए। आरोप है कि गृहस्थी का सामान जला दिया गया। पुलिस ने एक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मऊआइमा नगर पंचायत क्षेत्र के मोहल्ला मुस्तफाबाद निवासी राम बाबू पुत्र हरिश्चंद्र का कहना है कि घर दरवाजा बंद कर परिवार खेत चला गया। पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षी दीपक कुमार घर में घुसकर सारा गृहस्थी का सामान बाहर निकल दिया कर तोड दिया तथा उसे आग के हवाले कर दिया। पीड़ित राम बाबू ने मऊआइमा थाना में ग्राम चौहान का पूरा निवासी दीपक कुमार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...