मैनपुरी, मई 10 -- क्षेत्र के ग्राम नगला तारा में खेत से लौट रहे एक वृद्ध पर पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई बेटी और दिव्यांग बेटे को भी नामजदों ने पीटा। पीड़ित ने पुलिस चौकी में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। ​नगला तारा निवासी विपिन कुमार पुत्र कृष्ण सक्सेना ने बताया कि रविवार दोपहर उसके पिता खेत से काम करके घर लौटे थे। तभी पड़ोसी नामजद पड़ोसी व उसकी पत्नी हाथों में लाठी-डंडा लेकर आए और पीटना शुरू कर दिया। जब उसकी बहन शीला देवी अपने पिता को बचाने के लिए दौड़ी, तो आरोपियों ने उसको भी पीटा। शोर सुनकर जब दिव्यांग विपिन वहां पहुंचा, तो उसके साथ भी मारपीट की गई। ​पीड़ित का आरोप है कि आरोपी इससे पूर्व भी उसके पिता से मारपीट कर चुका है। आरोपी लगातार परिवार को जान से मारने की धमकी देता है, जिससे पूरा परिवार दहशत में ...