घर में घुसकर किशोर से मारपीट
मेरठ, मार्च 24 -- मछरी गांव निवासी एक युवक के घर में घुसकर पड़ोसी युवकों ने उसके नाबालिग पुत्र के साथ मारपीट की। जानकारी मिलने पर किशोर को थाने लेकर पहुंचे पीड़ित पिता ने पुलिस को जानकारी देते हुए आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी। मछरी गांव निवासी राजू ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि 22 मार्च को वह बड़े बेटे श्रेयांश और परिवार के साथ जंगल में गन्ना छीलने गया था। घर पर उसका छोटा बेटा 11 वर्षीय देवांश अकेला था। गांव के ही दो युवक भीमा और रोनक उसके घर में जबरन घुस गए। घर पर मौजूद उसके छोटे बेटे ने विरोध किया तो दोनों ने गाली-गलौज कर उसके साथ मारपीट की। बेटे के शोर मचाने पर पड़ोसियों को आता देख आरोपी भाग निकले। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया की पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.