बागपत, अप्रैल 7 -- बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने घर में घुसकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर किशोरी की पिटाई की और वीडियो भी बनाई। आरोप है कि तीन दिन पहले भी दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के चचेरे भाई ने बताया कि परिजन घर से बाहर गए हुए थे। घर पर उसकी 14 वर्षीय चचेरी बहन अकेली थी। तभी पड़ोस के रहने वाले दो युवक घर में घुस गए और चचेरी बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई की। अश्लील वीडियो बनाई और फोटो खींचे। दोपहर को जब वे घर पहुंचे तो चचेरी बहन ने घटना की जानकारी दी। साथ ही बताया कि गत 4 अप्रैल को भी दोनों आरोपियों ने गन्ने के खेत में भी सामूहिक दुष्कर्म किया था और वीडियो बनाई थी। उसने वि...