बुलंदशहर, अप्रैल 29 -- नगर के एक मोहल्ले में कमरे में सो रही नाबालिग किशोरी के साथ रेप करने का मामला प्रकाश में आया है। पंचायत में आरोपी ओर उसके परिजनों ने पीड़िता के भाई को धमकी दे डाली। एसएसपी के हस्तक्षेप पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। गत 21 अप्रैल की रात 14 वर्षीय किशोरी अपने घर पर सो रही थी। आरोप है कि रात करीब एक बजे मोहल्ले का ही एक युवक शराब के नशे में धुत होकर जीने के रास्ते से किशोरी के कमरे में जा पहुंचा। आरोप है कि आरोपी ने किशोरी को सोते हुए दबोच लिया। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, जान से मारने की धमकी अश्लील हरकतें करते हुए किशोरी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दे डाला। पीड़िता ने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुए मौके से फरार हो...