बुलंदशहर, मार्च 25 -- कस्बे के मौहल्ला तेलियान निवासी व्यक्ति ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि रविवार रात मौहल्ला गढ़ी ठाकुरान निवासी एहसान उसके घर में घुस आया। और उसकी 16 वर्षीय पुत्री से गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। पुत्री के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...