बिजनौर, मार्च 28 -- चांदपुर। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ गांव के ही दो युवकों ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर हुए फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने बताया की उसकी पुत्री घर पर अकेली थी और खाना बना रही थी। गांव के ही दो युवकों ने उसको अकेला देखकर उसके साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। किशोरी ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस जांच में जुट गई। उधर, सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि किशोरी की माता की तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

हिंदी हिन्दु...