बलिया, मार्च 3 -- बांसडीह। क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ घर में घुसकर छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने उसी गांव के युवक पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। एक महिला ने पुलिस को बताया है कि बेटी घर में सो रही थी। इसी बीच पड़ोस का युवक घुसकर छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर वह धमकी देते हुए फरार हो गया। कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की खोजबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...