गोरखपुर, अप्रैल 3 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गीडा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर किशोरी पर ब्लेड से हमले का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल ब्लेड बरामद कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। जानकारी के मुताबिक, घटना 30 मार्च की शाम करीब छह बजे की है। किशोरी की मां बाजार गई थीं। 17 वर्षीय किशोरी घर पर अकेली थी। इसी दौरान बेलीपार थाना क्षेत्र के ककराखोर निवासी विक्की सिंह ब्लेड लेकर घर में घुस आया और किशोरी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गले, गाल और हाथ पर गंभीर चोटें आईं। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपित फरार हो गया। निजी अस्पताल में भर्ती किशोरी को उपचार के बाद छुट्टी मिल गई है। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय ...