आजमगढ़, मार्च 11 -- बरदह। नरवे गांव निवासी अश्वनी राजभर का गांव के संदीप यादव से जमीन को लेकर विवाद है। अश्वनी राजभर का कहना है कि सोमवार को थाने पर हुए समझौता के तहत वे मंगलवार को अपनी पुश्तैनी जमीन में निर्माण करा रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने राजस्वकर्मियों को बुलाकर रोकने के लिए कहा। इस बीच डायल 112 की पुलिस आ गई। पुलिस की मौजूदगी में वे निर्माण कार्य कराने लगे। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। इससे 45 वर्षीय अश्वनी, 40 वर्षीया उनकी पत्नी चंद्रावती, 16 वर्षीया पुत्री प्रतिमा, 17 वर्षीय अंशिका और सात वर्षीय रूही घायल हो गई। परिजनों ने घायलों का प्राथमिक स्वास्थ केंद्र मार्टीनगंज में इलाज कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...