कौशाम्बी, अप्रैल 1 -- मंझनपुर। सरायअकिल के चंदूपुर अमरायन गांव में मंगलवार को पुरानी रंजिश में गांव के ही लोगों ने पड़ोसी घर पर हमला बोल दिया। घर में घुसकर मारपीट की। बीचबचाव करने आए परिवार के सदस्यों को भी पीटा। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।सरायअकिल कोतवाली के चंदूपुर अमरायन निवासी जसवंत ने बताया कि गांव के ही अवधेश व अजय पुत्र रामदास शातिर किस्म के दबंग व्यक्ति है। पुरानी खुन्नस को लेकर मंगलवार की दोपहर आरोपियों ने घर पर धावा बोल दिया। घर में घुसकर तोड़फोड करते हुए मारपीट शुरू कर दी। परिवार के लोग बीचबचाव को आए तो उनको भी मारापीटा। मोहल्ले के लोगों को भी धमकी दी गई। तमाम लोगों के इकट्ठा होने पर हमलावर मौके से भागे। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...