हापुड़, जून 4 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के एक गांव में एक युवक और उसकी बहन के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि बहन के साथ आरोपी ने अभद्रता कर उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह बिजली फिटिंग का कार्य कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों से उसका पुराना विवाद चल रहा है। यह भी पढ़ें- युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर चाकू से किया हमला पूर्व में भी उसके साथ मारपीट की वारदात हुई थी, जिसकी शिकायत चौकी पर की गई थी। उस समय दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था, लेकिन इसके बाद आरोपी उससे रंजिश मानने लगे।आरोप...