चंदौली, जून 27 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट में चार दिन पूर्व अधिवक्ता के घर में घुसकर कतिपय हमलावरों ने जानलेवा हमला किया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अधिवक्ता रईस अहमद ने आरोप लगाया है कि 23 जून की रात करीब सवा नौ बजे तीन चार की संख्या में हमलावर चाकू और असलहों से लैस होकर उनके घर में घुस गए। हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला किया। हमले में वह और उनका पुत्र हमजा एवं जैद घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...