घर में घुसकर एक ही परिवार के तीन लोगों पर हमला
मैनपुरी, जुलाई 31 -- मैनपुरी। दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम उझैया फकीरपुर में दबंगों ने घर में घुसकर दंपति और एक वृद्ध के साथ मारपीट की और उन्हें घायल कर दिया। महिला की शिकायत पर दन्नाहार पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मारपीट में महिला और उसके पति व ससुर का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। घटना के बाद आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम उझैया फकीरपुर निवासी भावना पत्नी भारत सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत दी कि वह अपने घर पर काम कर रही थी। तभी परिवार का ही सतेंद्र पुत्र भूरे सिंह दो अज्ञात लोगों के साथ घर में घुस आया और लात घूंसों से हमला कर दिया। शोर मचाने पर ससुर रमेश सिंह घर आए और उन्हें बचाने लगे तो इन आरोपियों ने पथराव शुरू कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.