कौशाम्बी, जून 2 -- महेवाघाट के घोघपुरवा गांव में सोमवार की रात अवैध संबंध के शक में अधेड़ ने गला घोंटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी पति फरार है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौका-मुआयना करने पहुंचे एसपी को पूछताछ में तमाम जानकारियां मिली हैं। केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है। घोघपुरवा निवासी शिवभोला निषाद हत्या के एक मामले में लगभग पांच महीने पहले जमानत पर जेल से बाहर आया था। वह घर पर किसी तरह परिजनों के साथ रहता था। शिवभोला की जमानत पर खर्च हुए रुपये को लेकर आए दिन पत्नी माया देवी (45) से विवाद होता था। सोमवार की रात को भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। नशे में शिवभोला ने आपा खो दिया और पत्नी को मारने-पीटने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। परिजनों ...