औरैया, अगस्त 22 -- घर में खेल रहे पांच वर्षीय मासूम को शनिवार सुबह सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे रुरुगंज के निजी अस्पताल ले गए। वहां से गंभीर हालत में सीएचसी बिधूना रेफर कर दिया गया। सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सक ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बिधूना कोतवाली की रुरुगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ऐली गांव निवासी सतीश दिवाकर का पांच वर्षीय बेटा दिनेश शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे घर में खेल रहा था। पिता बुखार की दवा लेने पास के चिकित्सक के यहां गए थे, जबकि बड़ा भाई भी किसी काम से बाहर था। घर में दिनेश की मां विभा और बहन रीता मौजूद थीं। इसी दौरान खेलते समय दिनेश को सांप ने डस लिया। जानकारी होते ही परिजन और ग्रामीण उसे इलाज के लिए रुरुगंज स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने हालत गंभीर देखकर सीएचसी ब...