घर में खेल रही बच्ची को कूलर छूते ही लगा करंट, मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 31 -- अजगरा, हिन्दुस्तान संवाद। घर के भीतर खेलते समय कूलर छूते ही पांच साल की बच्ची की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजन पोस्टमॉर्टम कराए बिना ही मेडिकल कॉलेज से शव लेकर घर चले आए। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। दादा-दादी के पुणे से आने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। लीलापुर थाना क्षेत्र के अमिलहा गांव निवासी राकिब शेख अजगरा बाजार बाजार में एक बंगाली का मकान खरीदकर निवास स्थान बनाया था। वह परिवार सहित पुणे में रहता है। इस बीच गर्मी में वह पांच साल की बेटी अरीवा शेख, 11 साल के बेटे अमन और पत्नी अफसाना के साथ घर आया था। रविवार सुबह बजे छह बजे अरीवा खेलते समय कूलर के पास पहुंच गई। कूलर छूते ही वह करंट की चपेट में आकर गिर गई। परिजन उसे आनन फानन में मेडिकल कॉलेज ले गए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। वे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.