संभल, मार्च 7 -- कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बलकरनपुर में शुक्रवार रात शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी के बाद एक युवक की घर में खींचकर हाथ बांधने के बाद कुल्हाड़ी से काटकर युवक की हत्या कर कर दी। मृतक का शव आरोपी पड़ोसी के घर में पड़ा मिला। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों के बीच शराब पीने के दौरान बहस हई थी।गांव निवासी बॉबी (22) पुत्र राय सिंह शुक्रवार शाम काम से घर लौटा था। मां ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला जसराज उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गया। बताया जा रहा है कि दोनों पहले मंदिर के पास बैठे और शराब पी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी बॉबी को खींचकर अपने घर ले गए, जहां उसके हाथ बांधकर...