अमरोहा, मई 30 -- जोया। क्षेत्र के गांव इकौंदा में घर के आंगन में खाना बना रही महिला पर बंदरों के झुंड ने अचानक हमला कर घायल कर दिया। महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर दौड़े परिजनों ने महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। गर्मी में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शहरी-ग्रामीण आबादी में बंदर लोगों पर हमला कर घायल कर रहे हैं। गांव निवासी मुकेश की पत्नी रीनू शुक्रवार दोपहर गर्मी से बचाव के लिए रसोई की बजाय घर के खुले आंगन में खाना बना रही थी। बंदर खाना उठाकर घर की छत पर ले जाने लगे। यह देख रीनू डंडा फटकार कर बंदरों को भगा रही। इससे बंदर आक्रामक हो गए और रीनू पर हमला कर घायल कर दिया। उसके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर दौड़े परिवार के लोगों ने शोर मचाकर बंदरों को भगाया। रीनू को जोया कस्बे के निजी अस्पताल ...