संवाददाता, फरवरी 11 -- यूपी के सीतापुर में लहरपुर के भवानीपुर स्थित घर में मंगलवार देर रात खाना बनाते समय आग लग गई। आग की चपेट में आकर अधेड़ की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे के समय वह घर में अकेले थे। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, पर तब तक काफी देर हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भवानीपुर निवासी रामनाथ (51) घर में अकेले रह रह थे। मंगलवार रात रामनाथ छोटे वाले गैस सिलेंडर पर घर में खाना बना रहे थे। इस बीच सिलेंडर में रिसाव से आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल हो गई। रामनाथ लपटों के बीच फंस गए। लपट और चीख पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर जुट गए, लेकिन लपट देख किसी की घर के भीतर जाने की हिम्मत नहीं हुई। यह भी पढ़ें- प्रेमिका के साथ मॉल में घूम रहा था पति, सामने आ गई पत्नी, बाल नोंचकर मारपीट...