बुलंदशहर, जून 19 -- क्षेत्र के गांव क्वार्सी निवासी एक युवक की घर पर खड़ी बाइक का स्याना में हेलमेट का 1000 रुपये का चालान हो हुआ। मामले में पीड़ित ने यातायात पुलिस से शिकायत की है। खुर्जा क्षेत्र के गांव क्वार्सी निवासी उमेश कुमार ने बताया कि उनके पास यूपी13सीएन 7659 इलेक्ट्रिक बाइक है। आरोप है कि 13 जून को वह घर पर थे। उनकी बाइक भी घर पर थी। तभी उनके मोबाइल फोन पर एक ई-चालान का मैसेज आया। जोकि स्याना क्षेत्र में हुआ था। जिसे देखकर वह परेशान हो गए। ई-चालान पर फोटो आरवन फाइव बाइक का था। जबकि उनकी बाइक इलेक्ट्रिक है। ई-चालान पर दिखने वाले बाइक के फोटो में नंबर प्लेट भी धुंधला है।कोट-मामले में शिकायत के आधार पर जांच की जाएगी।-राजपाल सिंह तौमर, टीआई, बुलंदशहर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...