झांसी, फरवरी 26 -- यूपी के झांसी में छात्रा से छेड़खानी और दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। पड़ोस का रहने वाला एक व्यक्ति छात्रा को अकेला पाकर उसके घर में घुस गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। छात्रा के शोर-शराब करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई भी। भाई के आ जाने पर आरोपी छत के रास्ते से भाग निकला। छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश से आहत होकर छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। मोंठ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता की चाची ने बताया कि उसके जेठ ट्रक चलाते हैं। जेठानी छोटी बेटी को लेकर एक शादी समारोह में गई थी। कक्षा नौ में पढ़ने वाली बड़ी बेटी और एक बेटा उसके साथ थे। बुधवार को वह किसी काम से घर से बाहर गई थी। इस बीच मौका पाकर वीरेंद्र साहू उर्फ वीरू उसके घर में घुस आया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.