समस्तीपुर, मार्च 17 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र के पूर्णाही गांव में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान स्व. पवित्र पासवान के पुत्र उमेश पासवान (45) के रूप में की गई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, उमेश पासवान घर में ही किसी कार्य के दौरान अचानक बिजली के संपर्क में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। आनन फानन में परिजनों उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारिसनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला करंट लगने से मौत का प्रतीत हो र...