संवाददाता, दिसम्बर 18 -- यूपी के हरदोई में गांव विक्टोरियागंज, मृतक का नाम रिखीराम दलित और मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया मोहम्मद अतीक ने। गंगा किनारे मेहंदी घाट पर यह नजारा देख लोग सौहार्द और संबंधों की मिठास की चर्चा करते रहे। बघौली थानाक्षेत्र की विक्टोरियागंज ग्राम पंचायत के प्रधान रिखीराम वर्मा का अंतिम संस्कार पूर्व प्रधान मोहम्मद अतीक उर्फ छोटे साहब ने किया। रिखीराम का लंबी बीमारी के कारण जिला अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। गांव के लोगों के मुताबिक 55 वर्षीय रिखी राम वर्मा पांच भाई थे। चार भाई पहले ही इस संसार से विदा हो चुके हैं। भाइयों के परिवार में बस एक भतीजा है। इसके अलावा उनकी दो बहनें हैं। रिखीराम शादीशुदा थे। पत्नी की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उनकी एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है। गांव के लोग बताते हैं कि ...