बाराबंकी, फरवरी 12 -- रामसनेहीघाट। कोतवाली क्षेत्र के उज्जुद्दीनपुर गांव में बुधवार रात एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने घर के बाहर बरामदे में छत के कुंडे से रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। उज्जुद्दीनपुर गांव निवासी सुधीर कुमार सिंह बुधवार शाम खाना खाने के बाद बाहर बरामदे में सोने चले गए थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। रात करीब 11 बजे उनकी दादी किसी काम से बाहर निकलीं तो सुधीर का शव कुंडे से लटकता देख चीख पड़ीं। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुधीर की पत्नी और बच्चों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.