घर में आग लगाकर जान मारने की कोशिश, केस
दरभंगा, जून 24 -- कमतौल, संवाद सूत्र। कमतौल थाना क्षेत्र के कोठिया गांव वार्ड संख्या-9 में घर में आग लगाकर जान मारने के प्रयास का मामला सामने आया है। इस संबंध में उमेश झा के आवेदन पर गांव के ही पंकज झा के विरुद्ध कमतौल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में उमेश झा ने आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार की देर रात आरोपित ने उनके घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना में वे स्वयं झुलसकर घायल हो गए। वहीं घर में बंधी गाय समेत अन्य पशु भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। आग लगने से मवेशियों के लिए रखा करीब 25 क्विंटल भूसा, एक मोटरसाइकिल, एक साइकिल तथा अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। यह भी पढ़ें- झोपड़ी में आग लगने से तीन पशु झुलसे पीड़ित ने घटना में लगभग तीन लाख रुपये की क्षति होने का दावा किया है। कमतौल थानाध्यक्ष सह पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.