घर में आग लगाकर जला देने की पुलिस से शिकायत
खगडि़या, जून 14 -- बेलदौर, एक संवाददाता। पीरनगरा गांव निवासी स्वर्गीय रघुनी यादव के पुत्र रंजीत कुमार ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही गांव के तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए सुनसान घर में प्रवेश कर आग लगा कर जला देने की शिकायत की है। घटना रविवार की सबेरे साढ़े सात बजे के करीब की बताई जा रही है। इस घटना में आवेदक के घर में रखे अन्य समान के अलावा एक लाख रुपये एवं जमीन का कागजात जलकर राख हो गया। आवेदक के मुताबिक नामजद सूरज कुमार, रेखा देवी एवं निशा कुमारी ने एक साजिश रचकर घटना को अंजाम दिया। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.