लखीमपुरखीरी, मार्च 24 -- घर में आग लगाकर छह लोगों को मौत के घाट उतारने के मामले में कोर्ट ने तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। खीरी थाना क्षेत्र के अशोगापुर गांव में 2008 में अवैध संबंधों की रंजिश में छप्पर में आग लगा दी गई थी। इसमें छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। वादी समेत घटना के सभी चश्मदीद गवाह बयानों से मुकर गए थे। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने तीन को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सबूत के अभाव में एक आरोपी को बरी कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.