गिरडीह, फरवरी 25 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड अंतर्गत भेलवा निवासी नारायण यादव के मिट्टी के खपरैल मकान में सोमवार शाम लगभग 6 बजे अचानक आग लग गई। धुएं का आभास होने पर ग्रामीणों ने देखा कि आग विकराल रूप धारण कर चुकी है। देखते ही देखते घर में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा अनाज, कपड़ा और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गये थे। इस घटना में हजारों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। आग लगने से पीड़ित परिवार बेघर हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही इंकलाबी नौजवान सभा के प्रखंड अध्यक्ष सह सांख पंसस अकलेश यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने राज्य सरकार एवं आपदा प्रबंधन विभाग से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। साथ ही बीडीओ से पीएम एवं अंबेडकर आवास के तहत आवास उपलब्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.