सिमडेगा, मई 20 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के कुरुचडेगा भंडारा टोली निवासी धनेश्वर साहू के घर में मंगलवार की मध्यरात्रि भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा घर जलकर राख हो गया। घटना में लाखो रुपये की संपति जलने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण चूल्हे की अधजली लकड़ी बताई जा रही है। बताया गया कि खाना बनाने के बाद चूल्हे की आग पूरी तरह नहीं बुझाई गई थी। देर रात उसी से निकली चिंगारी ने घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आग पूरे मकान में फैल गई। इस अग्निकांड में घर में रखे फर्नीचर, कपड़े, अनाज, जरूरी दस्तावेज समेत लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया।

आग बुझाने का प्रयास साथ ही इसकी सूचना बानो थाना एवं अग्निशमन विभाग को ...