मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 5 -- कटरा। यजुआर मध्य पंचायत में गुरुवार की देर शाम निर्धन राम के घर में आग लग गई। हादसे में आठ माह की बच्ची सुहानी कुमारी झुलस गई। वहीं, एक मवेशी की जलकर मौत हो गई। बच्ची का स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा है। मुखिया सुमननाथ ठाकुर ने बताया कि देर शाम भोजन करने के बाद निर्धन राम के परिवार के सदस्य सो रहे थे, तभी अचानक घर में आग लग गई। निर्धन राम ने सीओ को आवेदन देकर मुआवजे की मांग की है। सीओ ने बताया कि जांच कर सरकारी सहायता राशि दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...