संभल, मार्च 31 -- रायसत्ती थाना क्षेत्र के गांव मंडलाई में रविवार रात करीब दो बजे संदिग्ध परिस्थितियों में एक घर में अचानक आग लग गई। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोगों की नींद टूटी तो दौड़कर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। इसी दौरान तेज धमाके के साथ रसोई में रखा गैस सिलेंडर फट गया। जिससे कमरे की छत उड़ गई और दीवारें भी गिर गईं। धमाका होने पर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई, लेकिन ग्रामीणों ने दमकल पहुंचने से पहले ही आग को बुझा दिया। आग से घर में रखे 15 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवर, कपड़े-बर्तन समेत लाखों का सामान जल गया। थाना क्षेत्र के गांव मंडलाई निवासी तालिब और उसकी पत्नी हसमती और परिवार के सदस्य घर के आंगन में पेड़ के नीचे सो रहे थे। देर रात घर में धुंआ उठने पर परिवार के लोगों की नींद टूटी, देखा तो पूरा ...