सोनभद्र, मार्च 17 -- महुली, हिन्दुस्तान संवाद। विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव में मंगलवार दोपहर एक कच्चे खपरैल मकान में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर दरवाजे पर बंधे दो पशुओं की जलकर मौत हो गई, जबकि घर में रखा अनाज और पूरी गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। जोरूखाड़ गांव निवासी शोभनाथ यादव के घर से अचानक धुआं उठता देख खेत में काम कर रहे परिजनों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग पूरे घर में फैल चुकी थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में रखा धान, गेहूं, चना, सरसों सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना के समय पीड़ित शोभनाथ यादव रिश्तेदारी में गए हुए थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य खेत में काम कर रहे थे। पीड़ित के अनुसार इस अगलगी में करीब ढाई लाख रुपये की क्षति हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.