घर में आग लगने से दस लाख की संपत्ति जलकर राख
हजारीबाग, जून 24 -- इचाक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के करियातपुर गांव में एक घर में आग लगने से करीब दस लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना 24 जून को लगभग तीन बजे की है। भुक्तभोगी गृहस्वामी रॉकी कुमार दास ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य एक रिश्तेदार के घर मुंडन समारोह में शामिल होने बनासो मंदिर गए थे। इसी दौरान पड़ोसी ने फोन कर घर से धुआं निकलने और सामान फटने जैसी आवाजें आने की सूचना दी। सूचना मिलने पर जब तक वे घर पहुंचे, तब तक आग पूरे घर में फैल चुकी थी। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन देर होने के कारण घर का अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया। आग में पलंग, फ्रिज, आलमारी, सोफा सेट, एलसीडी टीवी, कूलर, ड्रेसिंग टेबल, लैपटॉप, जमीन के कागजात, करीब एक लाख रुपये नकद तथा सोने-चांदी के जेवरात सहित खिड़की-दरवाजे भी जल गए। गृहस्वाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.