बदायूं, मई 25 -- उसावां थाना इलाके के गांव मरौरी में एक घर में अचानक आग लग गई। आग लगने से घर में रखा घरेलू सामान जल गया। हादसे में चार भेड़ के बच्चों की भी जलकर मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने भी पहुंचकर आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवार ने बताया कि घर में संजू पुत्र परमेश्वरी और परमेश्वरी पुत्र झम्मनलाल रहते थे। यह भी पढ़ें- घर में आग लगने से चार भेड़ के बच्चे समेत सामान जला थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...