दुमका, अप्रैल 6 -- दलाही, प्रतिनिधि। जिले के टोंगरा थाना क्षेत्र के इस्माइल गांव में एक महिला के घर में आग लगने से भारी नुकसान का मामला सामने आया है। पीड़िता सुनीता राय ने इस संबंध में थाना में लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन के अनुसार, घटना 5 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7:30 बजे की है, जब अज्ञात परिस्थितियों में उनके घर में आग लग गई। पीड़िता का आरोप है कि गांव के ही राम कुमार राय ने पहले उन्हें जमीन को लेकर धमकी दी थी कि यदि वे वहां से नहीं हटेंगी तो उनके घर में आग लगा दी जाएगी। महिला ने अपने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि घटना के पीछे राम कुमार राय के पुत्र राजेश राय और राकेश राय का हाथ होने की आशंका है। आग लगने की इस घटना में पीड़िता के घर में रखे नगदी 40 हजार रुपये सहित धान, कपड़ा, जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड,...