फरीदाबाद, फरवरी 4 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नहरपार वजीरपुर रोड साई कॉम्पलेक्स कॉलोनी में मंगलवार देर रात एक घर और दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने पर धुएं में कुछ न दिखने से घबराए तीन किराएदार युवक छत से कूद गए। जिससे उनके हाथ- पैर टूट गए। पूरे मौहल्ले के लोगों ने इकटठे होकर आग पर काबू पाया। आग कारण शॉर्ट-सर्किट माना जा रहा है। साई कॉम्पलेक्स निवासी डॉ. सुंदर सैनी घर में किराने की दुकान चलाते हैं। इस दुकान को उनकी पत्नी संभालती हैं। उनके घर की ऊपरी मंजिल पर पांच-छह किराएदार भी रहते हैं। मंगलवार रात को वह अपने परिवार के साथ सोए हुए थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले अरमान ने तेज धमाके की आवाज सुनी। धमाके की आवाज सुनकर वह घर से बाहर निकला तो देखा कि डॉ. सुंदर सैनी के घर में बनी दुकान के शटर से धुआं निकल रहा है। आग लगते देख उसने शोर मचा द...