हरिद्वार, नवम्बर 16 -- सिडकुल थाना पुलिस ने खालाटीरा गांव में एक अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया, जो अपने ही घर में कच्ची शराब बनाने का काम कर रहा था। आरोपी के कब्जे से 30 लीटर कच्ची शराब, भट्टी और करीब 3,000 लीटर लाहन बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया, जबकि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि खालाटीरा गांव में अवैध कच्ची शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री संचालित की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई और कुलदीप पुत्र धर्मपाल के घर पर छापेमारी की गई। देर रात की गई इस कार्रवाई में आरोपी भट्टी लगाकर कच्ची शराब बनाता हुआ पाया गया। घर की तलाशी लेने पर करीब 3000 लीटर लाहन प्लास्टिक के ड्रमों में भरा हुआ मिला। इसके अलाव...