बदायूं, अप्रैल 15 -- जनपद में एक झोलाछाप के घर में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बिना डिग्री धारक महिला-पुरुष कर्मी अपने आप को डॉक्टर बताते हुए उपचार कर रहे हैं। वहीं कई मरीज भर्ती दिख रहे हैं। वीडियो में अवैध रूप से अस्पताल संचालित करने और डिलीवरी व डीएनसी (गर्भाशय सफाई) करने की बात करती सुनाई दे रहे है। इस वीडियो की पुष्टी हिन्दुस्तान समाचार पत्र नहीं करता है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई जिसमें घर में अवैध रूप से नर्सिंगहोम संचालित होना दिख रहा है। मामला थाना बेहटा गंज क्षेत्र के गांव दुनपुर का बताया जा रहा है। यहां एक घर में बोर्ड लगा दिख रही है जहां मरीज भर्ती दिख रहे हैं। इस तरह का कोई अस्पताल स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में दर्ज नहीं हैं। आरोप है कि ए...