अमरोहा, अप्रैल 16 -- थाना क्षेत्र के गांव पतेई खादर में बुधवार सुबह किसान के घर में अचानक आग लगने से 30 हजार की नकदी समेत सभी घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। मौके पर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। राजस्व विभाग को मामले की जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि गांव निवासी चरन सिंह पुत्र गंगासरन की घर से कुछ दूरी पर पशुशाला है। बुधवार सुबह चरन सिंह व परिजन पशुओं को चारा आदि डालने के लिए पशुशाला चले गए। इस दौरान घर पर कोई नहीं था। अचानक घर में आग लग गई। यह भी पढ़ें- गुमटी में आग लगने से दो लाख का नुकसान लपटें व धुआं उठता देखकर ग्रामीणों ने चरन सिंह को सूचना दी। चरन सिंह परिजनों के संग मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने के प्रयास में लग गया। जब तक आग बुझी, तब तक सभी सामान जल चुका था। चरन सिंह ने...