हरदोई, दिसम्बर 31 -- हरदोई। थाना हरदोई जिले के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम बल्हेरा में घर में अकेली रह रही वृद्धा का गला प्रेस के तार से रेतकर हत्या कर दी गई। घर में रखा बक्सा तोड़कर नकदी और आभूषण भी चोरी कर लिए गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम बल्हेरा निवासी सावित्री देवी पत्नी स्व. रनवीर सिंह अपने घर में अकेली रहती थीं। उनके शेष परिजन मायके ग्राम महादेया मलीहाबाद लखनऊ में रहते हैं। बताया गया कि 30 दिसंबर की शाम पड़ोसी दर्वेश किसी काम से उनके घर पहुंचे तो उन्होंने घर व कमरे का दरवाजा खुला पाया। अंदर चारपाई पर सावित्री देवी अचेत अवस्था में पड़ी थीं। इसकी सूचना उन्होंने फोन पर परिजनों को दी। मृतका के एक पुत्र आदित्य हैं जो ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। मृतका के पति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.