घर में अकेली मूक बधिर किशोरी से अधेड ने किया दुष्कर्म
बागपत, सितम्बर 29 -- दाहा। घर में मूकबघिर किशोरी को अकेली देख गांव के ही अधेड़ ने डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने दोघट थाने पर मुकदमा दर्ज कराया। उसने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी मूकबधिर है। सोमवार को वह घर में अकेली थी। इस दौरान गांव के एक अधेड़ ने घर में घुसकर किशोरी को डरा धमाकर दुष्कर्म किया। स्वजन से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया कि किशोरी की डाक्टरी कराकर आरोपी असगर उर्फ भाट्टी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.