उरई, मई 19 -- उरई। संवाददाता शहर कोतवाली क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। घर में अकेली 12 वर्षीय नाबालिग भांजी से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में पुलिस ने रिश्ते में लगने वाले मामा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 16 मई की शाम करीब सात बजे वह पत्नी को दुकान से लेने गया था। घर पर उसकी 12 वर्षीय बेटी अकेली थी। तभी रिश्तेदारी में मामा लगने वाला युवक घर में घुस आया। आरोप है कि उसने नाबालिग से छेड़खानी शुरू कर दी और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मामा के खिलाफ पाक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। घटना वाले दिन ही पुलिस ने आरोपी...